19
Nov
चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह):आम आदमी पार्टी ('आप') पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने किसान नेता अजमेर सिंह लखोवाल से शिरोमणि अकाली दल (बादल) को समर्थन देने के ऐलान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पन्नू ने लखोवाल के इस कदम को मौकापरस्ती बताया और कहा कि पंजाब के किसानों के सामने उनका असली चेहरा अब पूरी तरह से बेनकाब हो गया है। बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया कि लखोवाल 2007 से 2017 तक अकाली दल की सरकार के दौरान मंडी बोर्ड के चेयरमैन थे। उन्होंने सवाल उठाया कि अपने दस साल के कार्यकाल में लखोवाल ने कभी किसानों के हितों या उनके…
