करनाल में सिंगर मासूम शर्मा आर्य समाज के प्रोग्राम ‘पाखंड खंडन एवं जन चेतना सम्मेलन’ में रिवॉल्वर टांगकर पहुंचे। मंच पर भी मासूम रिवॉल्वर के साथ ही पहुंचे। यहां उन्होंने कहा- समाज को पाखंड के खिलाफ जागरूक होने की जरूरत है। पाखंड फैलाने वालों को जूत मारने चाहिए।
मासूम ने कहा कि पाखंड को बढ़ावा देने में सरकार भी जिम्मेदार है। सरकार वोट बैंक के डर से बाबाओं और ढोंगियों का साथ देती है। नेताओं को लगता है कि इन बाबाओं के पास बड़ी संख्या में वोट है। इसी सोच से राजनीतिक लोग वहां माथा टेकते हैं।
बता दें कि 14 सितंबर को सिंगर कर्मवीर फौजी और उनकी बेटी शीतल एक यूनिवर्सिटी हुए कार्यक्रम में लाइसेंसी रिवॉल्वर टांगे नजर आए थे। तब पुलिस ने दोनों गन जब्त कर ली थी।
इधर, हरियाणा सरकार मासूम के 20 से भी अधिक सॉन्ग बैन कर चुकी है। इन गानों के लिरिक्स को गन कल्चर को बढ़ावा देना वाला बताया गया था। डिलीट होने से पहले 2 गानों पर तो 250-250 मिलियन व्यूज आ चुके थे।

मंच पर भी मासूम शर्मा के पिस्टल लिए नजर आए।
‘बाबाओं के दरबार में जाना बंद होगा तो दुकानें भी बंद होंगी’
मासूम शर्मा ने कहा कि उन्होंने पाखंडवाद के खिलाफ ‘फिल्मी बाबे’ और ‘तत्वदर्शी’ नाम से गाने बनाए हैं। इन गानों की लोकप्रियता से पता चलता है कि इन बाबाओं का जितना प्रभाव माना जाता है, उतना नहीं है।
किसी विधानसभा क्षेत्र में किसी बाबा के समर्थकों की दो-चार हजार वोट हो सकती है, लेकिन सनातन की रक्षा के लिए लाखों लोग खड़े हैं। अगर राजनीतिक लोग का बाबाओं के दरबार में जाना बंद कर दे तो इनकी दुकानें भी बंद हो जाएंगी। केवल आर्य समाज ही नहीं, बल्कि सभी सनातन संगठनों को एकजुट होकर काम करना चाहिए।

सम्मेलन में बच्चों से मिलते सिंगर मासूम शर्मा।
धमकियां मिलने का भी किया जिक्र
मासूम शर्मा ने कहा कि उन्हें और हेरी लाठर को लगातार धमकियां मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर भी कई लोग उन्हें निशाना बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पाखंड़ियों के समर्थकों भी उन्हें परेशान किया जा रहा है।
मासूम ने बताया कि एक बार उन्होंने सोशल मीडिया स्टोरी में पाखंडवाद के पोस्टर फाड़ने की अपील की थी। इसके बाद कुछ लोगों ने पोस्टर फाड़े। इसके बाद कुछ गरीब लोगों को कानूनी नोटिस भेजे गए और थाने में कार्रवाई की धमकी दी गई।
रामपाल को लेकर दी सफाई
मासूम शर्मा ने कहा कि कुछ लोग उनके गानों को रामपाल से जोड़कर देखते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी गाने में रामपाल का नाम नहीं लिया है। उनके गाने किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि पाखंडवाद के खिलाफ हैं। कार्यक्रम में हरियाणवी कलाकार हेरी लाठर भी पहुंचे।

कैथल में कर्मवीर फौजी की बेटी रिवॉल्वर टांगे हुए। (फाइल)
कर्मवीर फौजी की 2 गन जब्त हुई
‘पानी आली पानी प्यादे’ फेम सिंगर कर्मवीर फौजी अपनी बेटी के साथ NIILM यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। तब दोनों रिवॉल्वर टांगे नजर आए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों गन को जब्त कर लिया था।
