अमृतसर में आतंकी साजिश नाकाम, IED बरामद कर किया डिफ्यूज; पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा खतरा

अमृतसर: अमृतसर रूरल पुलिस ने एक संभावित आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए एक IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद कर उसे सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया। पुलिस की सतर्कता और समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस को संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जांच के दौरान संदिग्ध विस्फोटक डिवाइस बरामद हुआ। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया और सुरक्षा घेरे में IED को निष्क्रिय किया गया।

अधिकारियों ने इलाके को सुरक्षित करने के साथ ही आसपास के क्षेत्र की तलाशी ली। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि IED किसने रखा और इसके पीछे किसका हाथ था

मामले को आतंकी साजिश से जोड़कर जांच की जा रही है। पुलिस संदिग्धों की पहचान, उनके नेटवर्क और विस्फोटक को मौके तक पहुंचाने के तरीके की भी जांच कर रही है।

अमृतसर रूरल पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हैं। मामले में आगे की जांच के आधार पर और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *