गुरुग्राम में भारी बारिश से जन-जीवन प्रभावित, ‘वर्क फ्रॉम होम’ का आदेश; स्कूल ऑनलाइन क्लास चलाएंगे

हरियाणा के सोनीपत और गुरुग्राम में मंगलवार सुबह बारिश हुई, जबकि रेवाड़ी में बूंदाबांदी हुई। गुरुग्राम के सेक्टर-9 में जलभराव के कारण एक ट्रक सड़क में धंस गया। वहीं, सोनीपत में लगातार दो घंटे हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। सांदल खुर्द गांव में डेढ़ से दो फीट तक पानी जमा हो गया। शनि मंदिर रेलवे अंडरपास में PWD विभाग का ट्रैक्टर भी पानी में डूब गया।

एक दिन पहले भी राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई थी। नूंह में बस स्टैंड, अनाज मंडी समेत हाईवे और सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी जमा है। बारिश के चलते गुरुग्राम में आज कंपनियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी की गई है। साथ ही स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास लगाने के आदेश दिए गए हैं।

प्रदेश में मानसून सीजन में 440 मिमी बारिश सामान्य मानी जाती है। अब तक 270 मिमी यानी 61% बारिश हो चुकी है। अब सीजन में 39% बारिश और होनी बाकी है, लेकिन एक महीने में इतना कोटा पूरा होने की संभावना कम है। हालांकि, सामान्य से 19% तक कम बारिश भी सामान्य मानी जाती है।

गुरुग्राम में लगातार दूसरे दिन मंगलवार सुबह बारिश हुई।

गुरुग्राम में लगातार दूसरे दिन मंगलवार सुबह बारिश हुई।

सोनीपत के सांदल खुर्द गांव में बारिश के चलते डेढ़ से दो फीट तक पानी जमा हो गया।

सोनीपत के सांदल खुर्द गांव में बारिश के चलते डेढ़ से दो फीट तक पानी जमा हो गया।

रेवाड़ी में सुबह बूंदाबांदी हुई।

रेवाड़ी में सुबह बूंदाबांदी हुई।

नूंह में गोशाला रोड पर जलभराव से गुजरता बाइक सवार।

नूंह में गोशाला रोड पर जलभराव से गुजरता बाइक सवार।

गुरुग्राम में 9 घंटे की बारिश, कारें तैरती दिखीं

गुरुग्राम में सोमवार को सुबह 11 बजे से लेकर रात 8 बजे तक बारिश चली। यहां राजीव चौक, सुभाष चौक, जेल चौक, इफ्को चौक, हीरो होंडा चौक, NH 48, शंकर चौक, खेड़कीदौला टोल और सोहना रोड पर 3 से 4 फीट पानी भर गया। कुछ जगह कारें तैरती नजर आईं। राजीव चौक पर 9 घंटे जाम की स्थिति रही। इसमें स्कूल बसें और एंबुलेंस फंसी रहीं। डेडबॉडी लेकर जा रहा मध्यप्रदेश का परिवार भी फंसा रहा।

गुरुग्राम में सोमवार को बारिश के चलते सुबह कई इलाकों में तीन से चार फीट तक जलभराव हो गया। इस जलभराव में जहां स्कूल बसें फंस गईं, वहीं कारें भी तैरतीं नजर आईं, जिन्हें युवक धक्का देकर सड़क किनारे ले जाते दिखे। राजीव चौक पर 9 घंटे जाम रहा।

गुरुग्राम में सोमवार को बारिश के चलते सुबह कई इलाकों में तीन से चार फीट तक जलभराव हो गया। इस जलभराव में जहां स्कूल बसें फंस गईं, वहीं कारें भी तैरतीं नजर आईं, जिन्हें युवक धक्का देकर सड़क किनारे ले जाते दिखे। राजीव चौक पर 9 घंटे जाम रहा।

मानसून में 10 जिलों में सामान्य से कम बारिश

1 जून से 24 अगस्त तक मानसून सीजन में 10 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। सबसे ज्यादा कमी जींद में 54%, कैथल में 46%, अंबाला और सिरसा में 48-48% तथा पंचकूला में 42% रही। जींद में सिर्फ 133.9 मिमी और सिरसा में 86 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं रोहतक में 38%, करनाल में 37%, सोनीपत में 28% और कुरुक्षेत्र में 13% कम बारिश हुई। दूसरी ओर, 19 जिलों में बारिश सामान्य श्रेणी में रही। इनमें फतेहाबाद में 206.2 मिमी, हिसार में 196.4 मिमी, भिवानी में 260.2 मिमी, चरखी दादरी में 325.2 मिमी, झज्जर में 283.1 मिमी, गुरुग्राम में 363.7 मिमी, फरीदाबाद में 380.7 मिमी, पलवल में 340.7 मिमी और नूंह में 362 मिमी बारिश हुई।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *