पंजाब से गैंगस्टरवाद और नशे का खात्मा सरकार की प्राथमिकता, किसानों-महिलाओं और गरीबों के उत्थान पर CM का जोर

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन को पंजाब के हित में लिया गया महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि यह गठबंधन प्रदेश को मजबूती देने, नई दिशा प्रदान करने और लोगों के सम्मान की रक्षा करने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक गठबंधन नहीं, बल्कि दिलों का गठबंधन और प्राकृतिक साझेदारी है। इसका उद्देश्य पंजाब को विकास के पथ पर आगे बढ़ाना और प्रदेश के लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करना है। मुख्यमंत्री मंगलवार को गुरुग्राम में मीडिया कर्मियों से बात कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की सभी हरियाणा एवं देशवासियों, विशेषकर पंजाब की संगत और प्रदेशवासियों को लाख-लाख बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने सेवा, समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया, जो आज भी समाज को एकता और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने पंजाब के हितों को ध्यान में रखते हुए इस गठबंधन की पहल की है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के समय से भाजपा और अकाली दल के बीच चले आ रहे संबंधों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। यह गठबंधन पंजाब में गैंगस्टरवाद और नशे को समाप्त करने, किसानों को सम्मान देने, महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने तथा गरीबों के उत्थान के लिए काम करेगा। उन्होंने पंजाब के लोगों से एकजुट होकर प्रदेश को मजबूत बनाने और नई दिशा देने में सहभागी बनने का आह्वान किया।

By Balwinder Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *