रिश्वतखोरी के मामले में यूनियन बैंक के पूर्व ब्रांच मैनेजर को 3 साल की कठोर कैद

हरियाणा(बलविंदर सिंह): हरियाणा के पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने रिश्वतखोरी के मामले में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर नरेश कुमार पास्सी को तीन साल की कठोर कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

सीबीआई के अनुसार, नरेश कुमार पास्सी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की करनाल स्थित सेक्टर-6 शाखा में ब्रांच मैनेजर के पद पर तैनात थे।
मामला 18 दिसंबर 2018 का है, जब आरोपी ने शिकायतकर्ता से 1.25 लाख रुपये के हाउसिंग लोन की किस्त जारी करने के बदले 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने 18 दिसंबर 2018 को जाल बिछाया और आरोपी को 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

By Balwinder Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *