पंचकूला में CBI का बड़ा एक्शन, 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते CGST सुपरिंटेंडेंट गिरफ्तार

पंचकूला (बलविंदर सिंह):पंचकूला में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) विभाग में तैनात एक सुपरिंटेंडेंट को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

CBI की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, आरोपी सुपरिंटेंडेंट पंचकूला में तैनात था। उसके खिलाफ 19 नवंबर 2026 को एक निजी कंपनी के पार्टनर की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था।
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने कंपनी को GST मामले में अनुचित लाभ पहुंचाने, भारी जुर्माना नहीं लगाने और आगे के डिमांड नोटिस जारी नहीं करने के बदले पहले 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में यह रकम घटाकर 20 लाख रुपये कर दी गई।
CBI द्वारा की गई जांच में रिश्वत मांगने की बात प्रथम दृष्टया सही पाई गई। इसके बाद आरोपी ने रिश्वत की मांग बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी और पहली किस्त के रूप में 10 लाख रुपये लेने पर सहमति जताई।

By Balwinder Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *