चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे में फेरबदल करते हुए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई सूची जारी की है, जिसमें वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ के साथ-साथ हरियाणा राज्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नई नियुक्ति के जरिए पार्टी उनके संगठनात्मक अनुभव का पूरा लाभ उठाने जा रही है। वहीं हरियाणा के अब तक प्रभारी रहे डॉ. सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। पूनिया अगस्त में पंजाब भाजपा के प्रभारी नियुक्त किए गए थे। वह पहले हरियाणा भाजपा के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
लंबे समय के बाद राजनीति में हुईं सक्रिय
स्मृति ईरानी 2011 से 2019 तक राज्यसभा सांसद रही थीं। इस दौरान ही उन्होंने 2019 के चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। बाद में 2024 लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। पूर्व केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाकर फिर से राजनीति में सक्रिय किया गया है। स्मृति ईरानी इससे पहले भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री के तौर पर उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। अगस्त 2026 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई केंद्रीय टीम में उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है।
27 को भिवानी आएंगी स्मृति ईरानी
लिंगानुपात में सुधार को लेकर 27 सितंबर को रोहतक रोड पर ओम रिजोर्ट में सम्मेलन में भाग लेने के लिए स्मृति ईरानी होंगी विशेष रूप से शामिल होंगी। इस सम्मेलन में भिवानी के अलावा अन्य आठों जिलों से कम से कम एक हजार महिलाओं की भागीदारी रहेगी। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी सम्मेलन में मुख्य अतिथि रूप में शामिल होंगी।
सम्मेलन के दौरान विचार गोष्ठी का आयोजन होगा, जिसमें लिंगानुपात के सुधार को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग के अलावा स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग से विशेषज्ञ अपने विचार प्रकट करेंगे।
