हिसार में चोरी का मोबाइल बेचते 2 चोर पकड़े, मालिक ने मौके पर पहचान लिया

हिसार की गणेश मार्केट में सोमवार को चोरी का अनोखा मामला सामने आया है, जहां चोर और मोबाइल मालिक एक ही दुकान पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार, मालिक मोबाइल चोरी होने के बाद नया फोन लेने गणेश मार्केट की शिवाय मोबाइल शॉप नंबर-68 पर पहुंचा था।

इसी दौरान फोन बेचने चोर वहां आ गए और दुकानदार को फोन बेचने की बात कही। दुकानदार ने कहा कि इसका डिब्बा और बिल चाहिए, इस पर एक चोर ने कहा कि मेरे पास ना बिल है ना ही इसका डिब्बा है। दुकानदार ने फोन का लॉक नंबर पूछा तो वह बता नहीं पाया।

इसी दौरान साथ खड़े मोबाइल मालिक ने अपना फोन पहचान गया और कहने लगा मैं इसका पिन खोल देता हूं। उसने पिन नंबर लगाया और लॉक खुल गया। इसके बाद दो चोरों को मौके पर पकड़कर डायल 112 बुलाकर चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।

नहर में नहाने के दौरान चुराया मोबाइल

दुकानदार सुमित के अनुसार, इस घटना के बाद उन्हें मोबाइल मालिक ने बताया था कि एक दिन पहले वह दोस्तों के साथ गया था। वहां फोन चोरी करने वाले युवक भी आए थे। वह अपने मोबाइल बैग में रख नहर में नहाने लगे। नहाने के बाद बैग चेक किया तो एक मोबाइल गायब मिला। आज जब चोर मोबाइल बेचने आए तो पकड़े गए।

पुलिस चोरों को पकड़कर हिसार के सिटी थाना में ले गई है।

पुलिस चोरों को पकड़कर हिसार के सिटी थाना में ले गई है।

पुलिस बोली- एक दिन पहले चोरी हुए थे फोन

डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बताया कि सिटी थाना पुलिस को सूचना मिलते ही वह पहुंच गए और मौके से दो चोरों को पकड़ लिया है। 1 दिन पहले ही मोबाइल चोरी की शिकायत थाने में आई थी। आज ये चोर खुद ही मोबाइल बेचने पहुंच गए, जहां असल मालिकों ने फोन पहचान लिए और पुलिस को सूचित कर दिया।

दुकानदार बोले- शराब पी हुई थी

वहीं मार्केट के दुकानदारों ने बताया कि यह दोनों चोर खुद को हिसार का बता रहे थे और इन्होंने शराब पी हुई थी। दुकानदारों ने बताया कि चोर बता रहे थे कि डायल 112 मत बुलाओं हम दूसरा फोन जो घर रखा है वो लाकर दे देंगे।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *