समाज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श पर चलकर आगे बढ़े

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर ने समाज सेवा, जनकल्याण और सुशासन की ऐसी मिसाल पेश की, जो सदियों बाद भी लोगों को प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज को उनके आदर्शों पर चलकर शिक्षा, संगठन और सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए।

मंत्री आज लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर यमुनानगर के अर्जुन नगर स्थित पाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

मंत्री ने कहा कि देवी अहिल्याबाई ने अपने शासनकाल में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

मंत्री ने पाल धर्मशाला में लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए ग्रांट देने की घोषणा करते हुए कहा कि लाइब्रेरी से विद्यार्थियों और युवाओं को अध्ययन की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद मिलेगी।

इस अवसर पर श्री राजिंद्र धीमान, नर सिंह पाल, ज्ञानचंद पडवार व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

By Balwinder Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *