स्वतंत्रता दिवस पर 20 पुलिसकर्मियों का सम्मान, शानदार सेवाओं के लिए मिला ‘मुख्यमंत्री पदक’

फिरोजपुर(गुरप्रीत सिंह):पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 29 प्रतिष्ठित हस्तियों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया। फिरोजपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को प्रतिष्ठित ‘मुख्यमंत्री रक्षक पदक’ और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री पदक’ प्रदान किए।

पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये राज्य पुरस्कार उन प्रतिष्ठित लोगों की समर्पित सेवाओं और महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देते हैं, जिन्होंने जनहित के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार मेहनत की है। पुरस्कार पाने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता, कलाकार, साहित्यकार, कवि, पर्यावरणविद्, विशेषज्ञ, सरकारी अधिकारी और अन्य लोग शामिल हैं, जिन्होंने समाज की भलाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री ने बहादुरी के लिए बठिंडा के जगदेव सिंह को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किया। वहीं मालेरकोटला के इंदरजीत सिंह, जालंधर के सुरिंदर जगत, सुनीता कपूर, बठिंडा के सुखदीप सिंह ढिल्लों, अवतार सिंह मान, जालंधर के उपिंदर सिंह घई, शहीद भगत सिंह नगर के जसवीर सिंह, एसएएस नगर के जतिंदर सिंह, अमृतसर के विनोद कुमार और अवतार सिंह तथा संगरूर के अवतार सिंह को समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

पटियाला की सतवीर कौर को कला के क्षेत्र में सम्मान मिला। अमृतसर के निर्मल सिंह को समाज सेवा के लिए, जबकि जालंधर के मेहर मलिक, बरनाला के बेअंत सिंह बाजवा, एसएएस नगर के संजीव सैनी, पटियाला के बाज सिंह, मालेरकोटला के डॉ. मोहम्मद अयूब खान, संगरूर की प्रेमलता और अमृतसर की परमजीत कौर को साहित्य के क्षेत्र में पुरस्कार प्रदान किए गए।

अमृतसर के डॉ. परमिंदर सिंह को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए, कपूरथला के तलविंदर सिंह और लुधियाना के सुखराज भुल्लर को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के लिए सम्मानित किया गया। वहीं लुधियाना के कमलजीत सिंह, अमृतसर की कांता और एसएएस नगर के अशोक कुमार को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हेड कांस्टेबल लवप्रीत सिंह, कांस्टेबल बेबी कुमार, लेडी कांस्टेबल चरणजीत, लेडी कांस्टेबल ममता रानी और सीनियर कांस्टेबल अंग्रेज सिंह को ‘मुख्यमंत्री रक्षक पदक’ से सम्मानित किया।

20 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री पदक

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पवनप्रीत पीपीएस, सुरिंदरा सिंह पीपीएस, अश्वनी कुमार पीपीएस, इंस्पेक्टर राजेश कुमार, इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह, इंस्पेक्टर दविंदर सिंह, इंस्पेक्टर सतपाल, सब-इंस्पेक्टर इंदरजीत कौर, सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार, सब-इंस्पेक्टर करमजीत सिंह, सब-इंस्पेक्टर बलदेव सिंह, सब-इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह, एएसआई यादविंदर सिंह, एएसआई नरेंद्र सिद्धू, एएसआई नवतेज सिंह बराड़, एएसआई जतिंदर सिंह, सीनियर कांस्टेबल अमनप्रीत सिंह, सीनियर कांस्टेबल रमनप्रीत सिंह, इंस्पेक्टर हरजोत कौर और सीनियर कांस्टेबल अमरदीप सिंह को ‘मुख्यमंत्री पदक’ से सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सभी पुरस्कार विजेताओं की समर्पित भावना और सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान जनकल्याण और पंजाब की प्रगति के लिए समर्पण एवं ईमानदारी से काम करने के लिए दूसरों को प्रेरित करता रहेगा।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *